फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोगों को सरकारी वित्तीय योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बटीकृष्णा में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नाबार्ड के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति शाखा जुखाला की ओर से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत माकड़ी मारकंड के गांव बटीकृष्णा में किया गया। शिविर की अध्यक्षता शाखा लिपिक राज कुमार रतन भारद्वाज ने की।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार की ओर से बैंक के माध्यम से चलाई जा रही सपनों का संचय, महिला सशक्तिकरण योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, गृह ऋण, वाहन ऋण, महिलाओं को स्वयं सहायता समूह ऋण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल से संबंधित हिम पैसा, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, अपना आधार कार्ड, ओटीपी, एटीएम के बारे में फर्जी कॉल आए तो कोई भी जानकारी न दें। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर दी मारकंड सहकारी ग्राम सभा सचिव जय पाल ठाकुर, बैंक कार्यकारी सहायक लक्ष्मणदास, आशीष कौंडल, पंचायत वार्ड सदस्य शैलजा सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें