फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मांओं को शारीरिक और बौद्धिक विकास की जानकारी दी

विज्ञापन
बिलासपुर के राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कलरी में आयोजित पहली शिक्षक मां कार्यक्रम के तहत लेख
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला कलरी में पहली शिक्षक मां कार्यशाला की आयोजित
विज्ञापन

-दो दिन की कार्यशाला में शिक्षा खंड की 60 माताओं ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड घुमारवीं-1 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कलरी में पहली शिक्षक मां कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में माताओं को बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास की जानकारी दी गई। दूसरे बैच में शिक्षा खंड के विभिन्न स्कूलों से लगभग 60 माताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी सुनीता देवी ने किया। दीप चंद, जिला समन्वयक, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ममता देवी, बीआरसीसी कार्यालय से कमलेश कुमार और रंजना राठौर भी उपस्थित रहे। उन्होंने माताओं को पहली शिक्षक मां कार्यक्रम, इसके उद्देश्यों एवं पांच महत्वपूर्ण डोमेन शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, सामाजिक-भावनात्मक एवं नैतिक विकास तथा रचनात्मक एवं सांस्कृतिक विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की राज्य टीम ने अचानक निरीक्षण किया और कार्यशाला में उपस्थित माताओं के साथ संवाद किया। टीम ने इस कार्यक्रम की सराहना की और इसे सफल बनाने में योगदान देने वाली सभी माताओं की प्रशंसा की। कार्यशाला का उद्देश्य माताओं को बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करना और उनके समग्र विकास में सहयोग करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें