फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरोहा स्कूल के विद्यार्थियों को दी नेतृत्व विकास और कानून की जानकारी

Wed, 19 Feb 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता की राजकीय उच्च पाठशाला में बच्चों को अधिकारों के प्रति जागरूक करते वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वज
विज्ञापन
- यूथ एवं इको क्लब के सौजन्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की राजकीय उच्च पाठशाला बरोहा में यूथ एवं इको क्लब के सौजन्य से कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने बच्चों को किताबों के अलावा सामाजिक दायरे में रहने के लिए बच्चों के नेतृत्व विकास और कानून से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नेतृत्व विकास के लिए लगातार अध्ययन और आत्ममंथन आवश्यक है। क्योंकि नेतृत्व तभी किया जा सकता है, जब किसी विषय के बारे में विस्तृत जानकारी रखते हों। इसके अलावा वह अपनी बात तर्कसंगत रूप से श्रोताओं के समक्ष रख सके और उन्हें अपने साथ लेकर चल सके। इसके साथ ही उन्होंने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और बिलासपुर रियासत के इतिहास के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों की अन्य गतिविधियों को बढ़ाने के लिए समग्र शिक्षा योजना के तहत यूथ क्लबों का प्रावधान किया गया है। पाठशाला के मुख्य अध्यापक राजकुमार ने वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत सिंह का आभार जताया। कार्यक्रम में धनीराम शास्त्री, अशोक कुमार, अरुण कुमार, मनजीत सिंह, सरोज बाला, रोशनी देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें