फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कारसेवा कर दायीं भाखड़ा नहर से पुलिया का मलाबा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। किसान संघर्ष समिति के किसानों ने नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के मुख्य चौराहे की पुलिया चौड़ीकरण के दौरान पुलिया का मलबा दायीं भाखड़ा नहर से न हटाने का आरोप लगाते हुए रविवार को स्वयं ही कार सेवा के जरिए मलबा हटाया।
विज्ञापन

समिति के संयोजक व जिला पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में रविवार की दोपहर ग्राम फाजलपुर, कुर्थिया, रम्मनपुर, अफसरनगर, डोहरिया, अनवरिया, हरैया कलां आदि गांवों के तमाम ग्रामीण नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ निर्माणाधीन पुलिया का मलवा दायीं नहर से न हटाने पर नाराजगी जताई। किसानों का कहना था कि नगर के मुख्य चौराहे की पुलिया का चौड़ीकरण का कार्य बीते तीन साल से हो रहा है, मगर अभी तक पुलिया का चौड़ीकरण नहीं हो पाया है। उनका आरोप था कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य के दौरान पुरानी पुलिया का मलबा नहर में डाल रखा है, जिसके कारण भाखड़ा नहर का पानी उनके खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके कारण वो अपनी फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद किसान स्वयं ही भाखड़ा नहर में उतर गए। इसके बाद नहर से मलवा, कचरा आदि साफ किया। पानी का बहाव सही हो गया, तो किसान नहर से बाहर निकले। किसानों ने बताया कि इस कार्य में उनका कुछ भी खर्चा नहीं हुआ है, लेकिन यह कार्य नगर पालिका या फिर सिंचाई विभाग को करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें