फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फल बिक्रेता की ह्दय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के एक फल विक्रेता की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। परिजन मृत्यु का कारण ठंड लगने से ह्दय गति रुकना मान रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने ठंड से किसी की मृत्यु होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भट्टीटोला निवासी यासीन मियां (51) नगर में केेमरी तिराहे पर फल बेचने का कारोबार करते थे। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार की रात खाना खाकर आराम से अपने घर में सोए हुए थे। देर रात अचानक उनकी हालत खराब होने लगी। इससे पहले कि परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते कि उन्होंने घर में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उन्हें एक चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सकों ने उनकी मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया। शनिवार को परिजनों ने उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। परिजनों का मानना है कि वह केमरी तिराहे पर कड़ाके की ठंड में ठेला लगाकर फल बेचा करते थे। आशंका है कि उन्हें ठंड लग गई होगी, जिसके कारण मृत्यु हो गई होगी। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजीज हसन अंसारी ने बताया कि ठंड से किसी की मृत्यु होने की उनके पास कोई सूचना नहीं है और अभी तक उनके क्षेत्र में किसी की मृत्यु ठंड से नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें