फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुबह छह से दो बजे तक वाहन घागस से वाया जबली जाएंगे शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति दौरे से आठ घंटे बदलेगी बिलासपुर की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

एम्स के सामने होकर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
घागस से कंदरौर-भगेड़-औहर-ऋषिकेश-भराड़ी होकर जाएंगे वाहन
पुलिस के साथ होमगार्ड भी रहेंगे तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मंगलवार को एम्स बिलासपुर दौरे के चलते जिले में करीब आठ घंटे यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। आम लोगों के लिए सुबह छह से दोपहर दो बजे तक ब्रह्मपुखर से एम्स के सामने होकर जाने वाले मार्ग पर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मंगलवार को यात्रा की योजना यातायात बदलाव को ध्यान में रखकर बनाएं और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार ने यातायात मार्ग में बदलाव के आदेश दिए हैं। इसके तहत घागस चौक से आगे जाने वाले वाहनों को कंदरौर-भगेड़-औहर-ऋषिकेश-भराड़ी (फोरलेन जंक्शन)-ओपन एयर जेल जबली मार्ग से भेजा जाएगा। यह व्यवस्था दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों पर लागू रहेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए ब्रह्मपुखर से घागस मार्ग पर भी यातायात नियंत्रित किया जाएगा। जबली की ओर से आने वाले वाहनों को भी जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जाएगा। यातायात व्यवस्था राष्ट्रपति के कार्यक्रम से पहले लागू होगी और उनके एम्स से रवाना होने के बाद दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी। एम्स में कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर से मनाली रवाना होंगी। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।
मरीजों और आपातकालीन वाहनों को छूट
यातायात प्रतिबंध के दौरान एंबुलेंस, वीवीआईपी और आवश्यक सरकारी वाहनों को छूट रहेगी। एम्स में मरीजों को ले जाने वाले निजी वाहनों को भी जरूरत के अनुसार आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। आपातकालीन स्थिति में पुलिसकर्मी मौके की स्थिति के अनुसार वाहनों को मार्ग उपलब्ध करवाएंगे। प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्ग पर जाने से बचने और मौके पर पुलिस की ओर से दिए जा रहे निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
चार सेक्टर में 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान पुलिस और होमगार्ड के करीब 250 जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जवानों को चार सेक्टर में तैनात किया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। वह स्वयं भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के एम्स परिसर में रहने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को नो ड्रोन जोन रखा जाएगा। निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ड्रोन गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें