फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में बार-बार बिजली गुल, आमजन परेशान

Sat, 03 Jan 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू मुख्य स्टेशन से आपूर्ति प्रभावित होने से बढ़ी समस्या
विज्ञापन


सर्दियों में बिजली की मांग बढ़ने पर हालात और बिगड़े
संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों बार-बार बिजली के कट लगने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना हो रही अघोषित कटौती से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


झंडूता, बरठीं, कलोल, शाहतलाई, जेजवीं, मरोतन, गेहड़वी, समोह, अमरपुर, नखलेहड़ा, भड़ोलीकलां, बल्हसीणा, मलारी सहित अन्य इलाकों में बिजली बार-बार गुल होने से उपभोक्ताओं में रोष है। सुबह के समय बिजली की अधिक जरूरत पड़ने पर कट लगने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। विभागीय जानकारी के अनुसार झंडूता विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों में कांगू मुख्य स्टेशन से कंदरौर के माध्यम से आने वाली 33/11 केवी विद्युत आपूर्ति झंडूता सब-स्टेशन तक पहुंचती है। कांगू में तकनीकी खराबी या उत्पादन में कमी आने पर पूरे क्षेत्र में बिजली बाधित हो जाती है। इससे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनौतियां भी बढ़ जाती हैं। क्षेत्र में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि उत्पादन में कमी दर्ज की जा रही है। सर्दियों के मौसम में सुबह के समय गीजर, हीटर और रॉड जैसे उपकरणों के अधिक इस्तेमाल से मांग और बढ़ जाती है, जिससे कटौती की समस्या ज्यादा सामने आती है। विद्युत बोर्ड सब-डिवीजन झंडूता के सहायक अभियंता इं. सचिन आर्य ने बताया कि कांगू से बिजली उत्पादन में कमी आने के कारण क्षेत्र में बार-बार कट लगाने पड़ रहे हैं। सर्दियों में बिजली की मांग अधिक हो जाती है, ऐसे में आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए विभाग प्रयासरत है। लोगों ने विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि सर्दियों में राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें