फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो जगह 19.54 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक पकड़े, एक लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन पर पट्टा और ढलियार में पुलिस की दबिश, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में केस
विज्ञापन

तीन युवक बिलासपुर, एक कुल्लू का है रहने वाला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम और थाना सदर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 19.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।
पहली कार्रवाई फोरलेन पर पट्टा के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 8.16 ग्राम चिट्टा और एक लाख रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय सुनील चंद निवासी सरोट, तहसील बंजार, जिला कुल्लू और 18 वर्षीय अनमोल निवासी नैहला, तहसील श्री नयना देवी जी के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में थाना सदर बिलासपुर की टीम ने फोरलेन पर ढलियार के पास एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार से 11.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार 29 वर्षीय दीपक कुमार निवासी दयोली और 24 वर्षीय अतुल ठाकुर निवासी जुखाला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोट

जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चिट्टा तस्करी के दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें