फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार की टकर को लेकर चार व्यक्तियों मिलकर ने एक व्यक्ति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत घागस के पास शुक्रवार रात को चार लोगों ने गाड़ी की टक्कर को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। व्यक्ति ने पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहित कुमार, निवासी गांव कोहू तहसील नालागढ़, जिला सोलन ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। बुधवार को कांगु से काम निपटाकर अपनी कार में अपने क्वाटर बंदला को जा रहा था। उसके अन्य साथी दूसरी कार में आ रहे थे। जब घागस पहुंचा तो पिछली तरफ से एक कार ने गाड़ी को टक्कर मार दी। जब वह बाहर निकला तो गाड़ी को टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी का पीछा कर रहा था। जब वह कार का नंबर पढ़ने लगा तो कार में बैठे चार व्यक्तियों ने कार से उतरकर उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट की। सिर पर पत्थर से चोट मारी है और इसके बाद अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें