फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राष्ट्रपति के दौरे से पहले फोरलेन की तैयारियां परखी

विज्ञापन
बिलासपुर में फोरलेन का निरीक्षण करते राज्यपाल। स्रोत: राज्यपाल
विज्ञापन
राज्यपाल ने कलर बाला से नौणी चौक तक लिया जायजा, एम्स की कनेक्टिविटी और यातायात दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित एम्स बिलासपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने वीरवार को एनएच-205 पर कलर बाला गांव से नौणी चौक तक चल रहे फोरलेन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।
एनएचएआई अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि कलर बाला से नौणी चौक तक 17.450 किलोमीटर लंबे हिस्से को फोरलेन में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अब तक पूरा हो चुके कार्यों और वर्तमान में चल रहे निर्माण की स्थिति से अवगत करवाया। परियोजना को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए एम्स के आसपास यातायात और कनेक्टिविटी को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के आवागमन वाले मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम से जुड़े कनेक्टिविटी और आवागमन के सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान यातायात सुरक्षित और व्यवस्थित रहना चाहिए, ताकि आम लोगों को भी परेशानी न हो। राज्यपाल ने एनएचएआई समेत संबंधित विभागों और एजेंसियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास और आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों में जनसुविधा और सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें