फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नाबालिग के लापता होने के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने जांच पर उठाए सवाल
विज्ञापन

पिता बोले, पहले दिन ही संदिग्धों से पूछताछ होती तो मिल सकता था सुराग
आरोपी युवक पर बेटी को मारने की धमकी देने का आरोप, परिवार चिंता में


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता नाबालिग लड़की का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। नाबालिग के पिता का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते उचित कदम उठाए होते तो उनकी बेटी का पता लगाया जा सकता था।
लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि जिस युवक पर उनकी बेटी को ले जाने का संदेह है, वह फोन कर लड़की को मार देने की धमकियां दे रहा है। ऐसे में परिजनों ने बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पिता ने बताया कि जिस दिन बेटी लापता हुई, उसी रात करीब नौ बजे वह घुमारवीं थाना पहुंचे थे। पुलिस को पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि जिस युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह है, उसका सगा भाई और तीन अन्य साथी कमरे में हैं। उनका कहना है कि यदि उसी समय उनसे पूछताछ की जाती तो लड़की के संबंध में जानकारी मिल सकती थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सुबह आने के लिए कहकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

पिता के अनुसार सोमवार को उन्हें दोबारा थाना बुलाया गया और कहा गया कि लड़की की तलाश के लिए जाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार घंटे तक थाना में बैठाने के बाद उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि अब मंगलवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें