फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में शिलान्यास पट्टिका से छेड़छाड़, पुलिस में शिकायत दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रखी थी आधारशिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में प्रस्तावित मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की शिलान्यास पट्टिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह शिलान्यास हाल ही में मुख्यमंत्री के घुमारवीं दौरे के दौरान नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत वार्ड नंबर-7 टिकरी में किया गया था। शिलान्यास स्थल पर स्थापित पट्टिका पर मुख्यमंत्री सहित तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा के फोटो अंकित थे। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने शिलान्यास पट्टिका को खरोंच कर नुकसान पहुंचाया और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और खेल मंत्री यादविंद्र गोमा के फोटो के साथ छेड़छाड़ की। इसे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला बताया जा रहा है, बल्कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान से भी खिलवाड़ माना जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग घुमारवीं उपमंडल की ओर से थाना प्रभारी पुलिस स्टेशन घुमारवीं को लिखित शिकायत भेजी गई। शिकायत में शिलान्यास पट्टिका को महत्वपूर्ण सरकारी संपत्ति बताते हुए इस तरह की छेड़छाड़ को गंभीर अपराध करार दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने, दोषियों की पहचान करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें