फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनटीपीसी कोलडैम में मनाया गया स्थापना दिवस

Thu, 05 Jun 2025 06:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
एनटीपीसी कोलडैम में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी। स्त्रोत कोलडैम
विज्ञापन
-लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम में अपना 25 वां स्थापना दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह के साथ मनाया । शुभारंभ परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने एनटीपीसी ध्वज फहराकर किया। इसके बाद एनटीपीसी गीत का सामूहिक गायन किया गया।
विज्ञापन

परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी कोलडैम की 25 साल की यात्रा, उपलब्धियों और इसके ऊर्जा क्षेत्र में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी कोलडैम आज देश की एक प्रमुख विद्युत परियोजना के रूप में स्थापित हो चुका है। इसमें सभी कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का अहम योगदान रहा है। इस अवसर पर सीआईएसएफ एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं ने भी सहभागिता कर इस ऐतिहासिक दिन को विशेष बनाया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में वरिष्ठ प्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन समूह) प्रनव डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करें और दूसरों को भी उपयोग न करने के लिए जागरूक करें। परियोजना प्रमुख ने सभी को स्वच्छ, हराभरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान एनटीपीसी कोलडैम में आयोजित निबंध लेखन, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कराई गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। समापन पौधरोपण के साथ हुआ। जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें