बिलासपुर के मझासु में पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी को श्रद्धांजलि देते डीसी बिलसापुर। स्रोत: डीपीआर
डीसी, एसपी सहित राजनीतिक हस्तियों ने दी अंतिम विदाई
तकनीकी शिक्षा मंत्री सहित भाजपा विधायकों ने जताया शाेक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी का बुधवार को उनके पैतृक गांव मझासु (बिलासपुर) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार को हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया था।
अंतिम संस्कार के समय जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, हिमुडा के निदेशक जितेंद्र चंदेल सहित अनेक गणमान्य और अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके पुत्र सूर्य ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदेश सरकार में मंत्री एवं घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी, विधायक जीत राम कटवाल, त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा, संदीप सांख्यान, गौरव शर्मा, पंचायत प्रतिनिधियों सहित कई नेताओं और संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। बिलासपुर पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संघ बिलासपुर के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने कहा कि आईडी. भंडारी ने समाज को अपनी सेवाओं से सदैव गौरवान्वित किया। वे पुलिस अधिकारी होने के साथ साहित्यकार भी थे।
बिलासपुर के मझासु में पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी को श्रद्धांजलि देते डीसी बिलसापुर। स्रोत: डीपीआर