वन वृत्त बिलासपुर के अंतर्गत वन रक्षकों की भर्ती के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बिलासपुर वन वृत्त के विभिन्न श्रेणी से 44 वन रक्षकों को अनुबंधित आधार पर चयनित किया गया है।
अरण्यपाल बिलासपुर अनिल जोशी ने बताया कि सामान्य अनारक्षित वर्ग में चेस्ट नंबर 1391, 3221, 1385, 3037, 3857, 1552, 1724, 2735, 238, 3450, 1388, 4146 और 3346 अभ्यर्थियों को सामान्य, आईआरडीपी वर्ग में चेस्ट नंबर 810, 1454, 1530, 3859 और 3860, हिमाचल होम गार्ड सामान्य श्रेणी में चेस्ट नंबर 817, 863, 880 और 2866, स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों (सामान्य वर्ग) में चेस्ट नंबर 2094 का चयन हुआ है।
अनुसूचित जाति वर्ग में चेस्ट नंबर 542, 1089, 2182, 2745, 2971, 3169, 3684 और 3948, अनुसूचित जाति आईआरडीपी वर्ग में 1670 और 4217, हिमाचल होम गार्ड अनुसूचित जाति वर्ग में चेस्ट नंबर 2878, अनुसूचित जनजाति वर्ग में चेस्ट नंबर 390 चयनित हुए हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग में चेस्ट नंबर 68, 1084, 2887, 3040, 3065, 3109 और 3366, ओबीसी आईआरडीपी वर्ग में चेस्ट नंबर 2320 जबकि हिमाचल गृह रक्षक अन्य पिछड़ा श्रेणी में चेस्ट नंबर 3669 अभ्यर्थियों को अनुबंधित आधार पर वन रक्षकों के पदों के लिए चयनित किया गया है।