फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति में 112 नंबर डायरे करें : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरत पड़ने पर अलग-अलग नंबर याद रखने की नहीं जरूरत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अब किसी भी आपात स्थिति में अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है। चाहे मामला पुलिस सहायता का हो, आग लगने की सूचना देनी हो या फिर एंबुलेंस की आवश्यकता पड़े, अब सिर्फ एक नंबर 112 डायल करें और तुरंत सहायता प्राप्त करें।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि यह सुविधा आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली के तहत शुरू की गई है। इस प्रणाली का उद्देश्य देशभर में नागरिकों को त्वरित और समन्वित आपात सेवाएं उपलब्ध कराना है। बताया कि 112 नंबर 24 घंटे और सप्ताह के सात दिन (24x7) सक्रिय रहता है। इस नंबर पर कॉल करने के बाद तुरंत निकटतम पुलिस सहायता, फायर सर्विस या स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट कर मौके पर भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली आधुनिक तकनीक से लैस है, जिससे कॉल करने वाले व्यक्ति की लोकेशन तुरंत ट्रेस हो जाती है और सहायता समय पर पहुंचाई जा सकती है। कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से राज्यभर में इस सेवा को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। जिला बिलासपुर में भी पुलिस कर्मियों को इआरएसएस के संचालन से संबंधित विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सहायता में देरी न हो। लोगों से अपील की कि सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करें। यह नंबर आपकी सुरक्षा का साथी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें