बरठीं(बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में रह रहे प्रवासी मजदूरों के लगभग पचास परिवारों को शनिवार दोपहर राशन वितरित किया गया जिसमें मुख्य रूप से कार्यकारी एसडीएम मुलतान सिंह, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष मंगल ठाकुर, पटवारी बबलू राम, पंचायत उपप्रधान रमेश चंद, बलदेव दास शामिल थे।
उन्होंने बताया कि होली के बाद प्रवासी मजदूर घर से यहां पर काम करने के लिए आए थे। दो दिन कार्य करने के बाद कर्फ्यू लग गया जिस कारण उनके पास राशन की कमी हो गई थी। शिकायत मिलने पर प्रत्येक परिवार को निशुल्क रूप से पांच किलो चावल, दस किलो आटा, तीन दालें, नमक, हल्दी, तेल व साबुन देकर राहत प्रदान की है। प्रवासियों पोपी राम, राम कुमार, देशपाल, राम गुलाम, डाल चंद सहित अन्य ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए यहां पर आए हैं लेकिन महामारी के चलते वह प्रदेश सरकार के नियमों का पालन करते रहेंगे।