फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता विकासखंड में आटे की आपूर्ति बाधित, लोग परेशान

Sun, 28 Sep 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 18 डिपुओं में अभी भी आटे की नहीं पहुंची सप्लाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विकासखंड के कई क्षेत्रों में इस माह लोगों को आटे की नियमित सप्लाई नहीं मिल पाई है। वहीं करीब चार महीने से रिफाइंड तेल की आपूर्ति भी बाधित है, जिससे आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई डिपुओं में आटे की सप्लाई बहाल हो गई है, लेकिन करीब 18 डिपुओं में लोग अभी भी आटे का इंतजार कर रहे हैं। ओंकार मिन्हास, संजीव, बलदेव सिंह, विद्या सागर, सुनील, कुलदीप सिंह, जगदीश सिंह और करतार सिंह ने कहा कि उन्हें इस महीने डिपुओं से आटे की सप्लाई नहीं मिली, जिससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने विभाग से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। खाद्य आपूर्ति विभाग झंडूता के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कुछ डिपुओं में आटे की सप्लाई में इस बार कमी आई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी डिपुओं में आटे की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी और लोगों को नियमित रूप से आटा मिलेगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि आटे की सप्लाई प्राथमिकता के आधार पर उन डिपुओं में पहले बहाल की जाएगी जहां सबसे अधिक कमी रही है। अगले महीने तक झंडूता के सभी डिपुओं में आटे की सप्लाई पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें