-स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित
-कोमल ने 3000 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं के पांच विद्यार्थियों ने नौ पदक अपने नाम किए। विद्यालय पहुंचते ही स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने इन विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा की कोमल ने 3000 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता। दसवीं कक्षा की ज्योतिषा ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 300 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। 12वीं कक्षा के विवेक कुमार ने 3000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। दसवीं कक्षा के राम कुमार ने 800 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीता। 11वीं कक्षा के अनमोल कुमार ने 800 मीटर और 2000 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि अगर हौसले बुलंद हों तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शेर सिंह, सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।