फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज के पांच कैडेट प्रीआरडीसी शिविर के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैडेट्स ने 10 दिवसीय वार्षिक शिविर में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने 10 दिवसीय वार्षिक शिविर में शानदार प्रदर्शन किया। यह शिविर 17 से 26 मई तक हमीरपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


शिविर के दौरान ड्रिल, शूटिंग, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में घुमारवीं कॉलेज के छात्र एनसीसी कैडेट्स ने बास्केटबाल में पहला और समूह गान में दूसरा स्थान प्राप्त किया। एनसीसी छात्राओं ने वॉलीबाल, एकल गान, समूह गान में पहला, ड्रिल में अंडर ऑफिसर कृतिका कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कैडेट शिया कुमारी को हारमोनियम वादन और गायन के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया। शिविर के दौरान प्री आरडीसी कैंप के लिए सीनियर अंडर ऑफिसर राहुल, अंडर ऑफिसर कृतिका कुमारी, सार्जेंट शिवम, एलसीपीएल आंचल और कैडेट शिया का चयन हुआ है। प्राचार्य रामकृष्ण और एनसीसी केयर टेकर अधिकारी प्रो. राजीव शर्मा ने इस उपलब्धि पर कैडेट्स को बधाई दी। इस उपलक्ष्य पर सभी प्रो. प्रीतम लाल, प्रो. बचन सिंह, डॉ. सुरेश शर्मा, प्रो. सीता राम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें