फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुर्रा नस्ल की भैंस में घुमारवीं के राजेंद्र कुमार को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु मेला घुमारवीं में पूरे विधानसभा से पहुंचे अव्वल नस्ल के पशु बने आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं 2024 के अंतर्गत पशुपालन विभाग की ओर से पशु मेले का आयोजन किया गया। इसमें उन्नत किस्म की श्रेणियाें में अलग-अलग पशुओं की प्रजातियां की प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में गाय में दूध की श्रेणी, बछड़ियों व कटड़ियों की श्रेणी, भैंस में मुर्रा नस्ल की भैंसों की श्रेणियां जैसे दूध की श्रेणी, गर्भवती भैंस की श्रेणी, गर्भवती कटडियों की श्रेणी शामिल की गई। इसके अलावा नीली रवि भैंस की श्रेणियां भी सम्मिलित हुई।
भेड़ बकरियों में भी नर व मादा श्रेणियों में इनाम वितरित किए। दुधारू गाय, भैंसों की श्रेणियों में प्रथम आने पर पांच हजार रुपये,दूसरा इनाम चार हजार,तीसरा इनाम तीन हजार रुपये वितरित किए गए। मुर्रा नस्ल की भैंस में राजेंद्र कुमार गांव घुमारवीं को प्रथम पुरस्कार, भंडारी दीन गांव बेनला ब्राह्मणा को द्वितीय इनाम, असलम अख्तर पुत्र नूरुद्दीन गांव बालू खरियाला को तीसरा इनाम दिया। गायों की होलस्टीन फ्रीजियन नस्ल में दूध वाली श्रेणी में सुरजीत सिंह पुत्र रतन लाल गांव मलोह को प्रथम पुरस्कार, गोपालदास पुत्र राम पाल गांव जंगल सुंगल को द्वितीय इनाम और विद्यासागर पुत्र बरडू राम गांव दांड़ी को तृतीय इनाम दिया गया। जर्सी गायों में दूध वाली श्रेणी में रीता देवी पत्नी माखनलाल गांव कल्याणा को प्रथम पुरस्कार,चुन्नीलाल पुत्र प्रेमलाल गांव घुमारवीं को दूसरा इनाम, विनोद कुमार पुत्र शैलेंद्र पाल गांव कल्याणा को तीसरा इनाम दिया गया। बीटल नस्ल की बकरियों में राकेश कुमार को प्रथम, रविंद्र कुमार गांव अवढानी घाट को दूसरा व अजीत कुमार को तीसरा इनाम दिया गया। बीटल नस्ल के बकरों में प्रथम इनाम जावेद खान, राजपाल को दूसरा इनाम दिया गया। भेड़ो में प्रीतम सिंह गांव रघुनाथपुरा को प्रथम,अब्दुल गांव बेला को दूसरा इनाम असलम पुत्र नूरुद्दीन गांव बल्लू को तीसरा नाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा एक डॉग शो का भी आयोजन किया गया। इसमें लगभग 15 ब्रीड के कुत्तों के कंपटीशन करवाए गए। इस डॉग शो में मुख्यतः जर्मन शेफर्ड,गोल्डन रिट्रीवर,पिटबुल पोमेरेनियन,सेंट बर्नार्ड,पेंटर गोल्डन रिट्रीवर,बीगल नस्लों के कुत्तों ने भाग लिया। इन कुत्तों को प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले कुत्तों को विभाग की तरफ से नकद इनाम दिए गए प्रथम पुरस्कार दो हजार रुपये ,द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपये, तीसरा पुरस्कार एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस डॉग शो में भाग लेने वाले सभी कुत्तों को एक-एक किट वितरित की गई, जिसमें पेडिग्री के साथ-साथ शैंपू, कैल्शियम, सिरप पेट कीड़ों की दवाई भी निशुल्क दी गई। डॉग शो में भाग लेने वाले सभी कुत्तों को पशुपालन विभाग द्वारा एंटी रेबीज वैक्सीनेशन निशुल्क की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें