फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लैहड़ी में मकान में आग, चार लाख का नुकसान

Wed, 25 Feb 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी के लैहड़ी गांव में जला घर का सामान। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
विज्ञापन

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र के तहत श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की लैहड़ी पंचायत के लैहड़ी गांव में बुधवार सुबह एक मकान में आग लग गई, जिसमें करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जोगिंदर सिंह पुत्र किशन चंद निवासी गांव लैहड़ी के घर में सुबह करीब 9:15 बजे अचानक एक कमरे में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने दूसरे कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से दरवाजे, खिड़कियां, बेड, सोफा, अलमारियां सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भाखड़ा और श्री नयना देवी से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। जोगिंदर सिंह ने आशंका जताई है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। उधर, पुलिस चौकी ग्वालथाई से उप निरीक्षक तेजिंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर पर भी पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के प्रयास करेंगे और सरकार से भी मदद दिलाने का आग्रह करेंगे। जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह आईटीबीपी से जून 2022 में सेवानिवृत्त होकर गांव लौटे हैं और वर्तमान में खेती-बाड़ी कर रहे हैं। आग की इस घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें