फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सलोण गांव में पशुशाला में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 05 Feb 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आग में जली इमारती लकड़ी, घास, घास काटने की मशीन
विज्ञापन

समय रहते बाहर निकाल कर बचाए मवेशी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के हरलोग क्षेत्र में सलोण गांव में मंगलवार शाम को पशुशाला में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि मवेशियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

आग लगने से पशुशाला के भीतर रखी इमारती लकड़ी, घास, घास काटने की मशीन जल गई। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे सलोण गांव के सोहनलाल की पशुशाला में आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं देखते ही देखते पूरी पशुशाला आग की चपेट में आ गई। आस-पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू न पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल केंद्र घुमारवीं को दी। दमकल विभाग की गाड़ी और कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन पशुशाला सड़क से दूर होने के कारण गाड़ी से पानी की पाइप मौके पर नहीं पहुंच पाई। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए बाल्टियों से पानी ले जाकर आग को बुझाया। आग की घटना से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक घुमारवी चंद्रपाल ने कहा कि आग लगने का क्या कारण रहा इसका पता नहीं चल पाया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें