फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डुमेहर गांव में रिहायशी मकान में लगी आग, चार लाख का नुकसान

विज्ञापन
उप तहसील भराड़ी के तहत लैहरी सरेल पंचायत के डुमेहर गांव में आग लगने से राख हुआ सामान। स्रोत: जाग
विज्ञापन
दमकल विभाग के साथ मिलकर ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

घटना में टीवी, फ्रिज, अलमारियां, कपड़े, राशन, 30 हजार नकदी जली

संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत लैहरी सरेल पंचायत के डुमेहर गांव में बुधवार रात एक रिहायशी मकान में आग लगने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डुमेहर गांव में नरेंद्र सिंह ठाकुर का तीन मंजिला रिहायशी मकान है। मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल किराये पर दी गई है। तीसरी मंजिल पर संजय कुमार रह रहा था, जो टीवी और फ्रिज रिपेयर का काम करता है। संजय कुमार ने बताया कि वीरवार रात करीब 10 बजे वह कपड़े धोने के लिए बाथरूम गया था। करीब 11 बजे जब वह वापस कमरे में लौटा तो देखा कि कमरे में आग लगी हुई है। उसने बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दो कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम वाहन सहित मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में टीवी, फ्रिज, अलमारियां, कपड़े, राशन, करीब 30 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। पीड़ित संजय कुमार के अनुसार इस आगजनी से उसे लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें