बिलासपुर। बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में एक कार में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रौड़ा सेक्टर के राजकुमार ने शनिवार को घर के पास अपनी कार खड़ी की थी। कार में अचानक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाते तब तक गाड़ी अंदर से जल चुकी थी। कार मालिक को हजारों का नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि कार मेें आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।