फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की कार जलकर राख, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों की जली हुई गाड़ी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह पर्यटकों से भरी कार में बिलासपुर में हिम शिखर होटल के पास अचानक आग भड़क उठी। गाड़ी में आठ विदेशी पर्यटक दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे थे। सभी लोग समय रहते गाड़ी से बाहर निकल आए। कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर से मनाली की तरफ करीब 6 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ। गाड़ी में नाइजीरिया के 8 पर्यटक बैठे थे। इंजन से धुआं उठते देखकर सभी सामना लेकर गाड़ी से बाहर निकल गए। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि उक्त गाड़ी दिल्ली की है। इसका नंबर अभी अप्लाई किया गया है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें