फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के काटे 71 चालान, 41 हजार वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही। वहीं कोविड-19 को लेकर सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर पुलिस की ओर से सख्ती बरती जा रही है। दो दिन में पुलिस ने बिना मास्क के 71 लोगों के चालान काटे हैं। इनसे 41 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। अब बिना मास्क एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस अधीक्षक ने खुद बाजार में जाकर निरीक्षण किया। दुकानदारों को नियमों का पालना करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दोपहर 2 बजे के बाद भी कई दुकानें खुली थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानें बंद करवाईं। वहीं कई लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दिन में 71 लोगों के चालान काटे। इनसे 41 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। अब बिना मास्क के कोई भी दिखाई दिया तो उससे एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। जिले में कई लोग कोरोना नियमों की पालन कर रहे हैं, वहीं कई उल्लंघना कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि कोरोना नियमों की उल्लंघना करने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें