घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध खनन करते 6 ट्रैक्टर पकड़े। 27 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। घुमारवीं थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत रविवार सुबह छत, मोरसिघीं, कसोहल और बच्छड़ी में दबिश दी। अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस टीम ने दबोच लिया। चालक दस्तावेज दिखाने में असफल रहे। इनसे पुलिस ने मौके पर ही 27 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि 6 ट्रैक्टर चालकों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा है। जुर्माने के तौर पर 27 हजार रुपये वसूले हैं।