फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 17 लोगों ने जीत ली है कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला से अब तक 2503 लोगों के सैंपल कोविड-19 जांच के लिए आईजीएमसी शिमला लैब भेजे गए। उनमें से 2469 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 29 की रिपोर्ट अभी तक पॉजिटिव आई है। शेष 5 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इनमें से अब तक 17 लोग कोरोना नामक बीमारी से जंग जीत लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि आज कल बाहर से बहुत ज्यादा संख्या में लोग अपने-अपने घरों को आ रहें हैं। सभी की बार्डर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है और जो रेड जोन क्षेत्र से आ रहे हैं। उन्हें संस्थागत संगरोध में रखा जा रहा है और 5 से 7 दिनों के अंदर उनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है और निगेटिव आने पर ही उन्हें होम क्वारंटीन में भेजा जा रहा है।
उन्होंने होम क्वारंटीन के बारे में दिशा निर्देश देते हुए बताया कि व्यक्ति को चाहिए कि वे हवादार एक कमरे में रहें। जिसमें पृथक शौचालय साथ हो को प्राथमिकता दी गई है। अगर उसी कमरे में कोई दूसरा परिवार का सदस्य ठहरा हो तो वह आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी अवश्य बनाए रखें। घर के भीतर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, बच्चों व सह बीमारी वाले व्यक्ति दूर रहें। घर में केवल अपने कमरे तक ही सीमित रहें। किसी भी स्थिति में सामाजिक, धार्मिक, शादी व शोक मनाने इत्यादि जगहों पर न जाएं।
विज्ञापन

उसे हमेशा सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों का पालन करना चाहिए अपने हाथों को हमेशा साबुन, पानी से अच्छी तरह धोएं या एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का उपयोग करें। मरीजों के द्वारा देखभाल करने वाले निकट संपर्क वाले लोगों द्वारा घर में देखभाल के दौरान प्रयोग किए गए मास्क का निपटारा ब्लीचिंग घोल 5 प्रतिशत या 1 प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइड घोल से विसंक्रमित करने के पश्चात उसे जला दे या गहरा दबा दें। प्रयोग किए गए मास्क पूरी तरह से संक्रमित हो जाते हैं। यदि खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ के लक्षण हो तो उसे नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें