फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में डीजे पर फायरिंग करने से मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक किसान के घर आई बरात में एक युवक ने नशे में डीजे पर डांस करने के दौरान तमंचे से हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान बरात में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी को काफी तलाश किया, मगर उसका कहीं भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र की रुद्रबिलास चौकी क्षेत्र के उत्तराखंड सीमा से सटे गांव मनिहारखेड़ा की है। ग्राम निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की रविवार की रात को बरात आई थी। गृहस्वामी के मुताबिक, रात करीब दस बजे डीजे पर बराती डांस कर रहे थे। बरात में ही ग्राम निवासी मेहमान एक युवक भी आया हुआ था। आरोप है कि वह शराब के नशे में डीजे पर डांस करने के दौरान युवक ने तमंचे से हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग होते ही बरात में भगदड़ मचनी शुरू हो गई। डर की वजह से लोग इधर-उधर भागने लगे। शोरशराबा होने पर आरोपी तमंचा समेत भाग गया। गृहस्वामी ने मामले की सूचना तत्काल रुद्रबिलास चौकी प्रभारी इंद्रेश कुमार को दी। सूचना पाकर चौकी पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई। गृहस्वामी ने आरोपी के खिलाफ हर्ष फायरिंग करने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर और अन्य स्थानों पर काफी तलाश किया, मगर वह नहीं मिल सका। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें