फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रामपुर बाजार में त्योहारों की रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बाजार में त्योहारों की रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन

. करवाचौथ, नवरात्र और दशहरे को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल
. कपड़ों और शृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही महिआएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार में त्योहारों की रौनक बढ़ने लगी है। त्योहारों की तैयारियों को लेकर बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। खासकर, महिलाएं करवाचौथ और नवरात्र के लिए शृंगार सामग्री और पूजा का सामान खरीदने में जुटी हैं। बाजार में बढ़ती चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। महिलाओं में करवाचौथ, नवरात्र और दशहरे को लेकर काफी उत्साह है। लगातार आने वाले त्योहारों के चलते बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं सुबह ही अपनी पसंद के कपड़े और शृंगार का सामान खरीदने के लिए रामपुर बाजार पहुंच रही हैं। रेखा, वर्षा, मैनका, सुभद्रा और प्रतिभा ने कहा कि करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। पर्व को लेकर महिलाएं पहले से ही तैयारियों में जुट जाती हैं। दूरदराज के क्षेत्रों से महिलाएं व्रत और पूजा की तैयारियों के साथ नए कपड़े, चूड़ियां और शृंगार सामग्री खरीदने बाजार आ रही है। रामपुर बाजार में महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। करवाचौथ को लेकर साड़ी, सूट, चूड़ियों और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही है। वहीं, नवरात्र को लेकर पूजा-पाठ से जुड़ी वस्तुओं की मांग भी अधिक है। लोग नवरात्र की पूजा सामग्री समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी भी कर रहे हैं। व्यापारी प्रदीप गुप्ता, दलीप, गायत्री, शिवम, पवन और रितिका ने कहा कि त्योहारों के चलते रामपुर बाजार के व्यापारियों के कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बाजार में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से दुकानदारों को आगामी दिनों में अच्छी बिक्री की आस है। रामपुर बाजार में त्योहारी रौनक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें