फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर, पिता और बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं-जाहू सड़क पर लुहारवीं झुंगी में कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक और उसकी बेटी घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

बाइक चालक किशोरी लाल पुत्र जगरनाथ निवासी गांव व डाकघर घुमारवीं ने बताया कि बाइक नंबर एच23बी-9637 पर अपनी बेटी सुनीता (3) के साथ सिल्ह जा रहा था। लुहारवीं झुंगी के पास जगतराम गांव बरोटा डाकघर लुहारवीं ने कार नंबर एचपी23बी-2530 को अचानक मोड़ दिया। इससे बाइक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की टांग में चोट आई है। वहीं बच्ची को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें