फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कारगिल विजय दिवस पर किसानों को रसायन मुक्त खेती की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्व सैनिक कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर प्राप्त करें जानकारी : डॉ. सुमन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के प्रभारी डॉक्टर सुमन कुमार ने कारगिल विजय दिवस पर घुमारवीं और बिलासपुर के शहीद स्मारक पर जाकर पूर्व सैनिकों से रसायन मुक्त खेती करने का आग्रह किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती करने से जलवायु और मिट्टी का स्वास्थ्य बना रहता है और जो कृषि उत्पादन हम करते हैं वह रसायन मुक्त होता है। उन्होंने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर से जुड़ने का आह्वान किया। नई तकनीकों के बारे में और गहन जानकारी लेने का आग्रह किया। उन्होंने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक बिलासपुर में फूल अर्पित किए। उन्होंने बताया कि चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हरिंदर कुमार चौधरी की ओर से भारतीय सेना के उत्तरी कमान के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है। इसमें पूर्व सैनिकों को कृषि की नई तकनीक के बारे में प्रशिक्षण और जानकारी देने की बात कही गई है। कृषि की नई तकनीक जैसे कि सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, पशुपालन, प्राकृतिक खेती, मुर्गी पालन और पौध उत्पादन इत्यादि हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों को उच्च तकनीकों से कृषि करने का प्रोत्साहन देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें