फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बारिश के बाद खेतों में जुटे किसान, टमाटर-शिमला मिर्च की रोपाई शुरू

विज्ञापन
बारिश के बाद मौसम साफ मटर की फसल को समेटते किसान। संवाद
विज्ञापन
कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, मान्यता प्राप्त बीज खरीदने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में हुई बारिश से फसलों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद रविवार और सोमवार को मौसम साफ होते ही किसान-बागवान अपनी फसलों की देखरेख और खेतों के कार्यों में जुट गए हैं। किसानों ने टमाटर और शिमला मिर्च की रोपाई के लिए बुआई कार्य शुरू कर दिया है, जबकि लहसुन की गुड़ाई का काम भी तेजी से चल रहा है। किसानों का कहना है कि बारिश न होने से फसलें सूखने लगी थीं, लेकिन अब यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। नमी के कारण जहां पहले खेतों में बुआई कार्य रुका हुआ था, वहीं अब धूप निकलने के बाद यह कार्य फिर से शुरू हो गया है। इस समय मौसम भी धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। जिला सोलन और सिरमौर में किसानों ने टमाटर की बिछेती पनीरी डालने का कार्य भी शुरू कर दिया है, जिसे मई-जून में रोपा जाएगा। इसी बीच कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए किसानों को विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त बीज ही खरीदने की सलाह दी है। विभाग ने यह भी कहा है कि निजी दुकानों से बीज खरीदने पर उसका बिल अवश्य लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें