फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने की बिजली फ्री व कर्जा माफ कराने की मांग

सार

इस दौरान 24 सितंबर को आंबेडकर पार्क में आयोजित बैठक को सफल बनाने का भी आह्वान किया।बुधवार को भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव में बैठक का आयोजन कर किसानों की समस्याओं को व रोजाना बढ़ रही महंगाई को लेकर चर्चा की गई। सभी किसान भाई एकजुट होकर किसान मजदूरों की आवाज बुलंद करें और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अंबावता के बैनर तले एकत्रित होकर अपनी आवाज हुक्मरानों तक पहुंचाएं। पराली जलाने को लेकर जो टीम गठित की गई की गई है जबकि जिला प्रशासन को चाहिए कि वह किसान प्रतिनिधियों से वार्ता कर किसानों की समस्याओं का समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोट। भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने पंचायत का आयोजन कर किसानों का कर्ज माफ व नि:शुल्क बिजली दिए जाने की मांग की। इस दौरान 24 सितंबर को आंबेडकर पार्क में आयोजित बैठक को सफल बनाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव में बैठक का आयोजन कर किसानों की समस्याओं को व रोजाना बढ़ रही महंगाई को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान 24 सितंबर को ज्यादा से ज्यादा किसानों से आंबेडकर पार्क पहुंचने की अपील करते हुए जिला प्रभारी फरहत अली खान ने कहा कि किसानों की मांग है कि कर्ज माफ एवं बिजली फ्री की जाय। शासन-प्रशासन ने किसानों के कर्ज माफ व बिजली फ्री नहीं किया तो किसानों द्वारा बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। सभी किसान भाई एकजुट होकर किसान मजदूरों की आवाज बुलंद करें और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अंबावता के बैनर तले एकत्रित होकर अपनी आवाज हुक्मरानों तक पहुंचाएं। पराली जलाने को लेकर जो टीम गठित की गई की गई है जबकि जिला प्रशासन को चाहिए कि वह किसान प्रतिनिधियों से वार्ता कर किसानों की समस्याओं का समाधान करे। इस दौरान दयाशंकर, शाहनवाज खां ,गुड्डू, आरिफ अली,सदीक अहमद, सफी अहमद, लतीफ अहमद, फरजंद अली, फहीम खान, नईम खान, रोशन लाल, महेंद्र सागर, मुकेश श्रीवास्तव, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें