फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ग्रामीण की मौत, घायल ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में क्षेत्र में खेत में काम करके घर लौट रहे एक किसान को हाईवे बाईपास पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला विशारतनगर निवासी निशान सिंह (35) पुत्र हरभजन सिंह खेती किसानी का काम करते थे। रविवार की शाम करीब 7:00 बजे वह खेत से काम करके पैदल अपने घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार नैनीताल हाईवे बाईपास पर तेज गति में आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली समेत भाग निकला। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए और लोगों ने युवक की शिनाख्त नगर निवासी निशान सिंह के रूप में की। सूचना पर परिजन भी विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने सोमवार की शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, शनिवार की शाम केमरी रोड पर राधे निवास कॉलोनी के सामने जुगाड़ू ठेले से हुई टक्कर में घायल बरेली जिले के युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त जयदीप तिवारी पुत्र कल्याण तिवारी निवासी ग्राम हल्दी सीहोर थाना मीरगंज जिला बरेली के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें