फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयनादेवी मंदिर में उमड़ी आस्था, 23 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंदिर न्यास को प्राप्त हुए 15,92,574 नकद रुपये
विज्ञापन

- श्रद्धालुओं ने परिवार के लिए की सुख वृद्धि की कामना


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में श्रद्धालुओं का नवरात्र के दौरान पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को चौथे नवरात्र के दिन 23 हजार श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी जी के दर्शन कर हवन कुंड में आहुतियां डालीं और अपने घर-परिवार के लिए सुख वृद्धि की कामना की। मंदिर न्यास को तीसरे नवरात्र पर 15,92,574 नकद रुपये, 21 ग्राम 600 मिलीग्राम सोना, एक किलो 345 ग्राम चांदी, विदेशी मुद्रा के रूप में 11 यूएस डॉलर, 50 यूरो, 20 न्यूजीलैंड डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए। दिन भर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार सहित अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। मंदिर में तैनात पुलिस के जवानों और सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को कतार में दर्शनों के लिए भेजा। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ फ्लाईओवर को पार करते हुए नीचे तक पहुंच गई, जहां पर होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालुओं को जत्थों में रोककर मंदिर भेजा। मंदिर में तैनात सुरक्षा प्रभारी बालक राम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु है और श्रद्धालुओं को आराम से दर्शन हो रहे हैं। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की हर सुख सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें