फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी में उमड़ी आस्था, बारिश भी नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं का उत्साह

Sun, 03 May 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
23 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, परिवार की खुशहाली के लिए की कामना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर) प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को करीब 23 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


मंदिर के कपाट तड़के 4 बजे खोल दिए गए, जिसके बाद से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। सुबह के समय हुई तेज बारिश से श्रद्धालुओं को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग भीगते हुए भी कतारों में डटे रहे और श्रद्धा के साथ माता के दर्शन किए। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से जत्थों में दर्शन के लिए भेजा गया। मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे दिन निगरानी रखी गई। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में भाग लिया और सुख-शांति की कामना की। खासतौर पर पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने सेवा भाव दिखाते हुए मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों पर चाय-पानी का लंगर भी लगाया, जिससे आने-जाने वाले भक्तों को राहत मिली। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें