फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गुग्गा गेहड़वीं मंदिर में झंडा रस्म के साथ मेलों का आगाज

विज्ञापन
श्री गुग्गा जाहरवीर मंदिर गेहड़वी में आठ दिवसीय मेले के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त एक्सईन विनोद चंदे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन प्रसिद्ध गुग्गा जाहरवीर मंदिर गेहड़वीं में आठ दिवसीय मेले शुरू हो गए। झंडा रस्म व ढोल बजाने के साथ मेले का शुभारंभ शुरू हुआ। इस मौके पर विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त विनोद चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने अपने संबोधन में श्री गुग्गा जाहरवीर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेले हमारी पुरानी परंपरा की संस्कृति की धरोहर होती हैं। मेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और एक-दूसरे को मिलने का अवसर प्रदान होता है। उन्होंने मेलों को समय के अनुसार नए नए कार्यक्रमों के साथ जोड़ने का सुझाव भी ग्राम पंचायत को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मेला कमेटी को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की राशि भेंट स्वरूप प्रदान की। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान प्यार सिंह, उप प्रधान सुनील नड्डा, पंचायत सचिव राकेश जोशी, वार्ड सदस्य केसरी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें