हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर बोलेरो चालक ने बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे फैक्टरी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्टरी प्रबंधन ने घायल को इलाज के लिए रुद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रुद्रपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
कानपुर नगर के थाना रावतपुर कल्याणपुर क्षेत्र के ग्राम केशव नगर निवासी नीरज चौरसिया पुत्र राजेश प्रसाद चौरसिया ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे उसके ताऊ सुमन प्रसाद (50) पुत्र सोमनाथ हाईवे स्थित गणेशा इको स्पेयर फैक्टरी से बाइक द्वारा पंतनगर के सिडकुल स्थित गणेशा इको स्पेयर में जाने के लिए निकले थे। वह फैक्टरी से कुछ कदम की दूरी पर ही निकले थे कि तभी सामने से गलत साइड से आ रही एक बोलेरो कार के चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इलाज के लिए उन्हें रुद्रपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सतेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।