फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चेल्ली में 74 लोगों की आंखों की जांच, आठ में मिला मोतियाबिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मंडल भवन में लगा स्वास्थ्य शिविर, 26 स्कूली विद्यार्थियों की भी हुई स्क्रीनिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत कपाहड़ा के चेल्ली स्थित महिला मंडल भवन में शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झंडूता के खंड चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल भारद्वाज के निर्देश पर सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण ब्यूरो की ओर से आयोजित शिविर में 74 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें आठ लोगों में मोतियाबिंद पाया गया।
शिविर में नेत्र अधिकारी सुदेश कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों समेत अन्य लोगों की आंखों की जांच की। मोतियाबिंद पाए गए मरीजों को जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच करवाने की सलाह दी गई। पात्र मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। समय पर जांच और उपचार से आंखों की रोशनी सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

शिविर में 26 स्कूली विद्यार्थियों की भी आंखों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें एक विद्यार्थी में दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, जिसे जिला अस्पताल में जांच करवाने की सलाह दी गई। अन्य विद्यार्थियों की आंखों की जांच सामान्य रही। बच्चों को मौसमी फलों और हरी सब्जियों का अधिक सेवन करने तथा मोबाइल का कम इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य शिक्षकों ने वरिष्ठ नागरिकों को अटल वयो अभ्युदय योजना की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि योजना का उद्देश्य 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और आश्रय उपलब्ध करवाने के साथ जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा बचत, पेंशन और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने एचपीवी टीकाकरण और सांप के काटने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों को सहायता या जानकारी के लिए एल्डरली हेल्पलाइन नंबर 14567 पर संपर्क करने के बारे में बताया गया। शिविर में सीएचओ प्रियंका शर्मा, कल्पना, आशा कार्यकर्ता, पंचायत की पूर्व प्रधान और वार्ड सदस्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें