फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गैस सिलेंडर जांच करते समय हुआ धमाका, महिला और पुरुष घायल

विज्ञापन
बिलासपुर शहर की सिनेमा कॉलोनी में गैस सिलिंडर में धमाके बाद टूटा दरवाजा। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के सिनेमा कॉलोनी में गैस सिलेंडर की जांच करते हुए धमाका हो गया। घटना में गैस एजेंसी से सिलेंडर की जांच करने आया व्यक्ति और घर में रहने वाली महिला झुलस गए। धमाका इतना जोरदार था कि घर की खिड़कियां और दरवाजे भी टूट गए। घायल व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है जबकि महिला को जिला अस्पताल में उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिनेमा कॉलोनी में एक घर में किराए पर रहने वाली महिला ने रसोई में गैस सिलेंडर लीक होने के बाद गैस एजेंसी में शिकायत की। गैस एजेंसी से प्यार सिंह, गांव दाड़ी बाड़ी डाकघर मातला, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर महिला के घर पर गैस सिलेंडर को चेक करने के लिए पहुंचा। गैस सिलेंडर और चूल्हा चेक करते समय जब लाइटर से गैस जलाई तो एकदम धमाके से गैस के शोले निकले, जिसकी वजह से प्यार सिंह और महिला झुलस गए। धमाके से खिड़कियां और दरवाजे भी टूट गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्यार सिंह को आगामी उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें