फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कबाड़ में लगाई आग में हुआ धमाका, युवक घायल,

Tue, 07 Mar 2023 08:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
लिासपुर शहर के डियारा सेक्टर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए धमाके के बाद एकत्रित हुए लोग। संव
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास कबाड़ में लगाई आग से जोरदार धमाका होने से एक युवक घायल हो गया। धमाके के कारण एक घर की खिड़कियों के शीशे टूट भी गए। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा मंदिर के पास कबाड़ की दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार शाम को अपने एक कर्मचारी को बेकार कबाड़ को आग लगाने को कहा। जैसे ही युवक ने कबाड़ को आग लगाई तो एक जोरदार धमाका हो गया, जिससे युवक घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, धमाके के कारण साथ लगते घर की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस से मांग की कि इस कबाड़ी की दुकान को कहीं और शिफ्ट किया जाए। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें