फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार्यकर्ताओं को समझाई पार्टी की विचारधारा व संगठनात्मक कार्यप्रणाली

Fri, 13 Mar 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
निचली भटेड़ पंचायत में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
भाजपा सदर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
विज्ञापन

सोशल मीडिया के उपयोग की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल की ओर से महावीर मंदिर निचली भटेड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की विचारधारा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, उसकी विचारधारा और संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को जनसेवा के मूल मंत्रों से भी अवगत कराया गया, ताकि वे समाज के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचा सकें। इस दौरान नमो एप और सरल एप के महत्व पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को इन ऐप के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के बारे में बताया गया। इसके अलावा आधुनिक दौर में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए उसके सकारात्मक और प्रभावी उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जो सेवा, समर्पण और संगठन के सिद्धांतों पर कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली और विचारधारा को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य करते हैं। शिविर के दौरान विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों, जनसंपर्क और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें