फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से दूर रहने के लिए व्यायाम, ध्यान और प्राणायाम जरूरी : रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला मंडल मुंडखर में विश्व स्वास्थ्य दिवस आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड झंडूता ने महिला मंडल मुंडखर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता महिला मंडल प्रधान गिरजा देवी और सचिव सुषमा देवी ने की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने कहा कि अपनी विकृत जीवन पद्धति के कारण वर्तमान में लगभग 40 प्रतिशत लोग एक बीमार जीवन जी रहे हैं और लगभग 70 प्रतिशत मौतें गैर संचारी रोगों से हो रही हैं। उन्होंने लोगों से संध्या कालीन भोजन को हलका रखते हुए दिन में तीन समय पौष्टिक और स्वस्थ भोजन लेने का आग्रह किया। मोटापे और हृदय रोगों से बचने के लिए प्रतिदिन 6 से 7 घंटे की गहरी नींद लेना अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, ध्यान, प्राकृतिक खेल, प्राणायाम, दीर्घ श्वसन आदि गतिविधियों से हम तनाव से दूर रह कर अपने स्वास्थ्य को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दैनिक आधार पर अपनी भावनाओं का विवेचन करें। गृह निर्मित खाद्य पदार्थों का अधिक इस्तेमाल करते हुए उच्च और सकारात्मक विचार रखें। उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक आयु वाली सभी महिलाएं नियमित रूप से हर 2 साल में एक बार अपनी ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की अवश्य जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि धूम्रपान से बचना, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, शराब के सेवन से बचना, सूरज की यूवी किरणों से बचाव, सही इलाज, कंसल्टेंसी, समय-समय पर शारीरिक परीक्षण और जांच-पड़ताल आदि कैंसर से बचाव के सही तरीके हैं। इस अवसर पर मलका देवी, उजागर सिंह, नरेश पटियाल, यश पटियाल, हरि सिंह, ज्ञानी, कृष्णा, हरित, निशा, सुषमा, विजय, तारा, अंजलि, वैष्णवी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें