फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, तलवार-गंडासों से किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले के विरोध में क्षेत्र की महिलाओं ने हाईवे जाम कर जताया रोष
विज्ञापन

10-15 हमलावरों ने घात लगाकर किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
कसोहल पुल के पास कुछ युवकों के साथ कुछ दिन पहले हुई थी कहासुनी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत पट्टा के पूर्व प्रधान रवि पाल पर बुधवार शाम कुछ युवकों ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके सिर, गर्दन और मुंह पर गहरी चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन करवाया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में घायल रवि पाल निवासी गांव पट्टा, डाकघर नसवाल, तहसील घुमारवीं ने बताया कि कुछ दिन पहले कसोहल पुल के पास कुछ युवकों के साथ उनकी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर शाम के समय आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार वह शाम के समय गांव पट्टा में एक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक 10 से 15 युवक गाड़ियों में सवार होकर वहां पहुंचे और हमला बोल दिया। हमलावरों ने डंडों, गंडासों और तलवारों से वार किए, जिससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। हमले के दौरान आरोपियों ने दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। गुस्साए लोगों ने शाम करीब सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक लोगों को समझाने के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नवीन उर्फ मोनू, मोनू, नोनू, सन्नी निवासी भदरोग, सुकांत और जट्टू निवासी मोरसिंघी समेत अन्यों पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान मनीष कुमार (33) निवासी गांव टिकरी और सनी चंदेल (40) निवासी गांव भदरोग के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें