फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सबका यह अरमान है करना अब मतदान है

विज्ञापन
विज्ञापन
-नॉप्स पब्लिक स्कूल में निकाली जागरुकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। रैली प्रधानाचार्य नीलम शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई।
उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर स्कूल प्रांगण से रवाना किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों लोगों को जागरुक करने के लिए दादा-दादी भूल न जाना मतदान करने जरूर जाना, सबका यह अरमान है करना अब मतदान है, छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान, भारत देश महान है करते सब मतदान हैं, प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं, चुनाव आयोग का है आह्वान सबको करना है मतदान, मतदान हमारा अधिकार है इससे बनती सरकार है आदि नारे लगाए। विद्यार्थियों ने लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र का महत्व समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें