फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सतलुज नदी में बहे दोनों चचेरे भाइयों का चार दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

Sun, 26 Feb 2023 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सतलुज में बहे चचेरे भाइयों की तलाश में चलाए गए खोज अभियान का
विज्ञापन
-उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक युवकों के परिजनों से मिले
विज्ञापन

-प्रशासन ने 25-25 हजार रुपये के दी आर्थिक राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के मल्यावर में सतलुज नदी में बहे दोनों चचेरे भाइयों का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार को पुलिसकर्मियों ने नदी के किनारों पर खोजबीन की। नदी के दोनों किनारों पर पुलिस की टीमें और स्थानीय लोग युवकों को दिनभर खोजते रहे। वहीं, युवकों के परिजन अभी भी उम्मीद के सहारे अपने लाडलों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
रविवार को उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर और डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर लापता युवकों के परिजनों से मिले। इस दौरान प्रशासन की तरफ से दोनों परिवारों को 25-25 हजार रुपये की राहत दी गई। उपायुक्त ने पीड़ित परिवारों को हौसला बंधाते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह से दोनों परिवारों के साथ है। उपायुक्त ने कहा कि पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी। तीन दिन तक एनडीआरएफ की टीम युवकों को तलाशने के बाद शनिवार शाम को वापिस लौट गईं। एनडीआरएफ के 28 जवान लगातार युवकों को खोज रहे थे, लेकिन युवकों को नहीं तलाशा जा सका। अब पुलिस प्रशासन युवकों को खोजने का कार्य कर रहा है। सोमवार को पुलिस के जवान बोट से युवकों को खोजने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि बीते बुधवार रात को मल्यावर कस्बे में फोरलेन से एक टाटा सूमो सतलुज नदी में जा गिरी थी। हादसे के बाद वीरवार को एनडीआरएफ और पुलिस ने नदी से सूमो को ढूंढ लिया था लेकिन इस सूमो में सवार दो चचेरे भाइयों को नहीं ढूंढ़ा जा सका था। राजीव ठाकुर ने कहा कि रविवार को पुलिस सर्च अभियान जारी रखा था। बिलासपुर से बोट मंगवाई गई है। युवकों को खोजने का कार्य जोरों से किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें