फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बूथ सशक्तिकरण अभियान के साथ भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां की शुरू

Sun, 26 Feb 2023 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित भाजपा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
-घुमारवीं में हुई भाजपा की राज्य स्तरीय बैठक
विज्ञापन

-एक हार से कोई राजनीतिक दल पीछे नहीं होता : सरोज पांडे

बिलासपुर। प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी हैं। रविवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत घुमारवीं में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही यह इसी प्रकार के कार्यक्रम जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। सरोज पांडे ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि एक हार से कोई राजनीतिक दल पीछे नहीं होता। आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। पूरा विश्वास है कि भाजपा साल 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी और इसकी रिपोर्टिंग भी ऑनलाइन माध्यम से की गई है। बैठक की प्रस्तावना बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रदेश संयोजक संजीव कटवाल ने रखी। उसके उपरांत डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक कर्ण नंदा ने डाटा प्रबंधन को लेकर एक प्रस्तुति समस्त कार्यकर्ताओं के बीच रखी। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक त्रिलोक जमवाल, बिहारी लाल शर्मा, राजीव भारद्वाज, सुमित शर्मा, सुशील राठौर, अनिल डडवाल, रश्मि सूद, सुदेश ठाकुर, स्वतंत्र संख्यान, शिशु भाई धर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें