फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शुभारंभ के 14 माह बाद भी बागछाल पुल से शुरू नहीं हुई बस सुविधा

Mon, 12 May 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बागछाल पुल - फोटो : credit
विज्ञापन
लोग टैक्सी से सफर करने का मजबूर, बस के लिए सड़क की हो चुकी है पासिंग
विज्ञापन

पिछले साल मार्च में मुख्यमंत्री ने किया था पुल का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के कोटधार क्षेत्र के लिए बनाए गए बागछाल पुल से अभी तक बस सुविधा शुरू नहीं हुई है। बागछाल पुल का शुभारंभ मार्च 2024 में हुआ था। यह एशिया का सबसे लंबे सिंगिल स्पैन वाला पुल माना जाता है। पिछले साल ही अक्तूबर में इस पर बस चलाने का ट्रायल भी हुआ था, लेकिन अभी तक बस नहीं चल पाई है।
इस पुल से बसों का संचालन न होने से कोटधार क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मुख्य सड़क यानि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन तक पहुंचने के लिए टैक्सी करके जाना पड़ता है। कोटधार क्षेत्र के लोगों को पुल के निर्माण से पहले जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 80 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता था। पुल बनने के बाद यह दूरी आधे से भी कम रह गई है, लेकिन बस नहीं चलने लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। झंडूता और श्री नयना देवी जी दोनों विधानसभा क्षेत्रों की दूरी कम करने और कोटधार क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह पुल बनाया गया।
विज्ञापन

वहीं पुल का निर्माण कार्य करीब दो दशकों में पूरा हुआ। बीते वर्ष मार्च में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागछाल पुल का लोकार्पण कर लोगों को पुल की सौगात दी। मगर 14 माह बीतने के बावजूद लोगों को पुल से बस की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। बताते चलें कि सितंबर में प्रशासन की ओर से उपमंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति ने थापना से मरोतन तक एचआरटीसी की बस से सड़क मार्ग की पासिंग की थी। सभी औपचारिकताएं पूरी तरह से संतोषजनक पाई गई थीं। इससे लोगों को पुल से बसों के संचालन की उम्मीद जगी थी लेकिन अभी तक बस सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि बीते अक्तूबर से बागछाल पुल से एचआरटीसी की बस चलने की उम्मीद जताई थी। इससे लोगों को जिला मुख्यालय, एम्स बिलासपुर, शिमला सहित अन्य जिलों के अलावा बाहरी राज्यों में आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिलनी है। वहीं क्षेत्र के लोगों का प्रशासन और सरकार के प्रति गहरा रोष पनप रहा है। क्षेत्र के पूर्व पंचायत समिति सदस्य बलदेव सिंह ठाकुर, नंबरदार जन कल्याण संघ झंडूता के अध्यक्ष सूबेदार श्याम सिंह परमार, देव राज, धनी राम, राज कुमार, रवि सिंह सहित अन्य ने सरकार और प्रशासन से शीघ्र बसों का संचालन शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



कोट
बस अभी तक इस रूट क्यों नहीं चलाई गई है, इसका संज्ञान लिया जाएगा। अधिकारियों से पूरा ब्यौरा लेने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। निपुण जिंदल, प्रबंधक निदेशक, हिमाचल पथ परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें